करियर काउंसलिंग के तहत अपर डिप्टी कलेक्टर व बीएमओ ने दिए छात्र छात्रों को टिप्स
पोलायकला । मुकेश शर्मा
🔔 यह भी पढ़ें...
पोलायकला के सांदीपनि विद्यालय में गुरुवार को अपर डिप्टी कलेक्टर अंकिता पाटकर और बीएमओ डॉ. महेंद्र परमार ने छात्रों को करियर काउंसलिंग दी। उन्होंने विद्यार्थियों को एमपीपीएससी और यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए।
अपर डिप्टी कलेक्टर अंकिता पाटकर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता, यदि व्यक्ति में आत्मविश्वास हो। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नवोदय विद्यालय से अपनी पढ़ाई शुरू की थी और कठिन परिश्रम के बल पर आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। पाटकर ने जोर देकर कहा कि करियर बनाने के लिए केवल पढ़ाई में परिश्रम की आवश्यकता है, जिसके माध्यम से किसी भी क्षेत्र में लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम की शुरुआत में सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य राजेश शर्मा, नेहा राठौर और अर्पिता वर्मा ने अपर डिप्टी कलेक्टर अंकिता पाटकर और बीएमओ डॉ. महेंद्र परमार का पुष्पमाला से स्वागत किया। डॉ. परमार ने छात्रों को चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे भी छात्रों की तरह ही शासकीय विद्यालय से पढ़ाई करके परिश्रम से इस पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करना कठिन नहीं है, बस मन में संकल्प और सही मार्गदर्शन समय पर मिलना चाहिए।
छात्रा मे पूछा प्रश्न अपर डिप्टी कलेक्टर ने दिया जवाब
कक्षा 12 वी साइंस की छात्रा अंतिम बाला ने अपर कलेक्टर पाटकर से पूछा कि वह डिप्टी कलेक्टर कैसे बनीं। जवाब में पाटकर ने बताया कि वह छठी कक्षा से हॉस्टल में रहीं और बाद में भोपाल आ गईं। उन्होंने सीमित पैसों में गुजारा किया और पढ़ाई के साथ-साथ कोचिंग व विद्यालय में बच्चों को भी पढ़ाया। उन्होंने अपनी पीएससी की तैयारी के लिए किताबों का उपयोग किया और कड़ी मेहनत से यह पद हासिल किया। पाटकर ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे भी मन लगाकर पढ़ाई करें और डिप्टी कलेक्टर के साथ-साथ कलेक्टर, शिक्षक, डॉक्टर या इंजीनियर भी बन सकते हैं, लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक साथी भी उपस्थित थे।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































