किशोर सिंह राजपूत
शाजापुर। खरीफ 2025 के सोयाबीन फसल बीमा क्लेम का भुगतान नहीं मिलने और वर्तमान सोयाबीन फसल में पीला मोजेक व अफलन जैसी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ तहसील इकाई शाजापुर ने सोमवार, 1 सितंबर से कलेक्टर कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया।
🔔 यह भी पढ़ें...
धरने की शुरुआत भगवान बलराम एवं भारत माता के पूजन और माल्यार्पण के साथ की गई। इस दौरान भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बीमा कंपनी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए किसानों को लंबित फसल बीमा क्लेम दिलाने तथा सोयाबीन फसल में सामने आ रही समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन में शाजापुर तहसील के अनेक किसान एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी भारत नाहर, जिला कोषाध्यक्ष ललित नागर, जिला सदस्य अनिल पाटीदार, तहसील अध्यक्ष नारायण पाटीदार, तहसील मंत्री ज्ञान सिंह गुर्जर, तहसील सहमंत्री दिलीप प्रजापत, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह गुर्जर, प्रवीण मंडलोई, दिनेश मंडलोई, मोहन आचार्य, धन सिंह, बहादुर सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्राम इकाई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट किया कि किसानों की मांगों का निराकरण होने तक धरना जारी रहेगा।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































