किशोर सिंह राजपूत 9981757273
1033 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। शहर के मक्सी बायपास पर सोमवार दोपहर ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसा करीब दोपहर 3:30 बजे हुआ। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक दिलीप पाटीदार (45), पिता लक्ष्मीनारायण, निवासी सिरोलिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर 1033 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल को अस्पताल पहुंचाने में आरक्षक C-507 संजय बिलावलिया और पायलट अनिल परमार की भूमिका रही।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































