🔥 ट्रेंडिंग

सोलर प्लांट की फेंसिंग काटकर 1300 मीटर डीसी केबल चोरी

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। सोलर प्लांट में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश तार फेंसिंग की जाली काटकर अंदर घुसे और करीब 1300 मीटर डीसी केबल चोरी कर ले गए। घटना का पता 15 अक्टूबर की सुबह गार्ड के निरीक्षण के दौरान चला। फरियादी दिलीपसिंह गुर्जर निवासी ग्राम टांडा, देवास ने पुलिस को बताया कि वह पिक रिन्यू एनर्जी लिमिटेड के सोलर प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। 14 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे प्लांट का निरीक्षण कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह गनमैन बृजमोहन सिंह ने फोन कर चोरी की सूचना दी।

जांच करने पर नेहा शर्मा ब्लॉक में इन्वर्टर नंबर-4 और ब्लॉक नंबर-5 से 150-150 मीटर केबल काटकर ले जाना सामने आया। इसके अलावा प्लांट से कुल करीब 1300 मीटर डीसी केबल चोरी होने की जानकारी दी गई। केबल की कीमत फिलहाल स्पष्ट नहीं है। कंपनी प्रबंधन को सूचना देने के बाद फरियादी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

ट्रामा सेंटर के स्टोर रूम में निकला सांप, मचा हड़कंप

मक्सी बायपास पर ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

मक्सी बायपास पर पुलिया में घुसी मिर्ची से भरी पिकअप, ड्राइवर फंसा

error: Content is protected !!