किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। चिल्लर बांध की छोटी नहर को मंगलवार सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा खोल दिए जाने से नहर का पानी शाजापुर तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकीदार के माध्यम से नहर बंद करवा दी।
🔔 यह भी पढ़ें...
इरिगेशन विभाग के एसडीओ अंकित पाटीदार ने बताया कि नहर खोले जाने की सूचना मिलते ही चौकीदार को भेजकर उसे बंद करवा दिया गया। नहर किसने और किन परिस्थितियों में खोली, इसकी जांच कराई जा रही है।
गौरतलब है कि किसान पहले भी नहर खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप चुके हैं। ऐसे में सुबह नहर खोले जाने की घटना के बाद मामले की जांच महत्वपूर्ण हो गई है। फिलहाल विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि नहर किसने खोली और इसके पीछे क्या कारण रहे।सूचना मिलते ही चौकीदार ने बंद की नहर, इरिगेशन विभाग ने जांच शुरू की; किसान पहले भी नहर खोलने की मांग को लेकर सौंप चुके हैं ज्ञापन



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































