किशोर सिंह राजपूत 9981757273
लालघाटी थाना क्षेत्र के हरनगांव स्थित प्लांट में वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। लालघाटी थाना क्षेत्र के हरनगांव स्थित सोलर पावर प्लांट से करीब 7 हजार मीटर केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। रेनी ग्रीन एनर्जी भोपाल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, प्लांट की देखरेख करने वाले कर्मचारी पुष्पेंद्र चौहान ने बताया कि 24 सितंबर 2026 की रात 7:30 बजे से 25 सितंबर की सुबह 7:30 बजे के बीच अज्ञात बदमाश प्लांट की फेंसिंग के अंदर घुसे और केबल चोरी कर ले गए। चोरी गई केबल की लंबाई करीब 7 हजार मीटर बताई गई है।
मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस अब चोरी गई केबल की बरामदगी और आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































