किशोर सिंह राजपूत 9981757273
व्हाट्सएप पर भेजी गई फाइल के जरिए साइबर ठगी; SBI और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खातों से निकाली राशि
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ावद निवासी किसान जगदीशचंद्र पाटीदार (51) साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उनके व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से APK फाइल भेजी। फाइल डाउनलोड कर खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके और उनकी पत्नी के बैंक खातों से कुल 1 लाख 9 हजार 780 रुपए निकाल लिए गए। पुलिस के अनुसार, घटना 11 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे की है। अगले दिन 12 सितंबर को किसान ने फोन-पे की हिस्ट्री चेक की तो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए राशि कटने का पता चला। उनके SBI खाते से 99 हजार रुपए और पत्नी के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते से 10 हजार 780 रुपए निकाले गए थे। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जांच में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
सावधानी रखें: अनजान नंबर से आने वाली APK फाइल डाउनलोड न करें और किसी भी सरकारी योजना के नाम पर भेजे गए संदिग्ध लिंक या फाइल को खोलने से बचें।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































