🔥 ट्रेंडिंग

प्राचीन भीम घाट मंदिर में जर्जर पिलर का प्लास्टर भरभराकर गिरा 

किशोर सिंह राजपूत 99817572733

 मंदिर की मरम्मत के लिए पहले भी दिए आवेदन, पार्षद का आरोप-शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों ने नहीं की कार्रवाई

शाजापुर। शहर के प्राचीन भीम घाट मंदिर में जर्जर पिलर का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय मंदिर में पूजा-अर्चना की जा रही थी। गनीमत रही कि प्लास्टर गिरने से किसी को चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना ने मंदिर की जर्जर स्थिति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, मंदिर में प्रतिदिन की तरह पूजा-अर्चना के दौरान पिलर का प्लास्टर अचानक गिर गया प्लास्टर के गिरने से मंदिर की जर्जर स्थिति सामने आ गई। मंदिर में नियमित रूप से श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पिलर का प्लास्टर गिरना किसी गंभीर हादसे की आशंका को उजागर करता है।

पहले भी दिया आवेदन, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

पार्षद लोकेश शर्मा ने बताया कि प्राचीन भीम घाट मंदिर शासकीय मंदिर है। मंदिर की जर्जर स्थिति को लेकर पूर्व में भी संबंधित जिम्मेदारों को आवेदन देकर मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं। ऐसे में भवन की खराब स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

ट्रामा सेंटर के स्टोर रूम में निकला सांप, मचा हड़कंप

मक्सी बायपास पर ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

मक्सी बायपास पर पुलिया में घुसी मिर्ची से भरी पिकअप, ड्राइवर फंसा

error: Content is protected !!