🔥 ट्रेंडिंग

गोवा एक्सप्रेस की ट्रॉली से भिड़ंत, रेलकर्मी की मौत; दूसरे का पैर कटा

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

झोंकर रेलवे फाटक के पास हादसा; ट्रैक मेंटेनेंस के दौरान हुआ हादसा, आधे घंटे प्रभावित रहा रेल यातायात

शाजापुर। मक्सी-पीर उमरोद के बीच ग्राम झोंकर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गोवा एक्सप्रेस ट्रेन ने ट्रैक मेंटेनेंस में लगी स्थायी मार्ग निरीक्षक ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में एक रेलकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के कारण करीब आधे घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और यातायात सुचारू कराया।

जानकारी के अनुसार, मक्सी-पीर उमरोद के बीच रेलवे ट्रैक पर सुधार कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान मक्सी की ओर से आ रही डायवर्टेड गोवा एक्सप्रेस ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रैक सुधारक रेलकर्मी भगवानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिलीप जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कर्मचारी का पैर कट गया। दोनों कर्मचारी बलियासोन, जिला शाजापुर के निवासी बताए गए हैं।

हादसे की जांच शुरू

दुर्घटना के बाद रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और रेल यातायात बहाल कराया। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि हादसे में एक रेलकर्मी की मौत हुई है और दूसरा गंभीर घायल है। घटना के कारण करीब आधे घंटे रेल यातायात प्रभावित रहा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

ट्रामा सेंटर के स्टोर रूम में निकला सांप, मचा हड़कंप

मक्सी बायपास पर ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

मक्सी बायपास पर पुलिया में घुसी मिर्ची से भरी पिकअप, ड्राइवर फंसा

error: Content is protected !!