🔥 ट्रेंडिंग

गोवा एक्सप्रेस की ट्रैक मेंटेनेंस ट्रॉली से टक्कर, रेलकर्मी की मौत; दूसरा गंभीर

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

झोंकर के पास हादसा, एक कर्मचारी का पैर कटा; आधे घंटे प्रभावित रहा रेल यातायात

शाजापुर। मक्सी-बेरछा रेलवे स्टेशन के बीच ग्राम झोंकर के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बड़ा रेल हादसा हो गया। ट्रैक मेंटेनेंस का काम कर रही स्थायी मार्ग निरीक्षक की ट्रॉली को डायवर्टेड गोवा एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी। हादसे में रेलकर्मी भगवानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिलीप जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कर्मचारी का पैर कट गया, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, बेरछा रेलवे स्टेशन से करीब 14 किलोमीटर दूर पीर उमरोद और मक्सी के बीच रेलवे ट्रैक पर सुधार कार्य चल रहा था। इसी दौरान मक्सी की ओर से आ रही गोवा एक्सप्रेस ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों रेलकर्मी बलियासोन, जिला शाजापुर के निवासी बताए गए हैं।

आधे घंटे प्रभावित रहा रेल यातायात

हादसे के बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर रेल यातायात सुचारू कराया। दुर्घटना के कारण करीब आधे घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, हादसे की जांच की जा रही है।

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

ट्रामा सेंटर के स्टोर रूम में निकला सांप, मचा हड़कंप

मक्सी बायपास पर ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

मक्सी बायपास पर पुलिया में घुसी मिर्ची से भरी पिकअप, ड्राइवर फंसा

error: Content is protected !!