🔥 ट्रेंडिंग

हाईवे पर खड़ी बस में पीछे से घुसा ट्रक, 8 यात्री घायल

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

सारंगपुर में सुबह 6 बजे हादसा; बस में सवार थे करीब 40 यात्री, गंभीर घायल शाजापुर रेफर

सारंगपुर। नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह करीब 6 बजे यात्रियों को उतारने के लिए खड़ी बस में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ यात्री घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल सारंगपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को शाजापुर रेफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, कमला बस (क्रमांक यूपी 78 सी) इंदौर से अशोकनगर जा रही थी। सारंगपुर के पास यात्रियों को बाथरूम कराने के लिए बस हाईवे पर रोकी गई थी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक (क्रमांक यूपी 32 क्यूएन 3488) ने बस को टक्कर मार दी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में देवेंद्र केवट (17), महक वंशकार (17), पिंकी अहिरवार (23), राधिका वंशकार (16), बस चालक जितेंद्र रघुवंशी (42), सोनू (36), गंगाराम अहिरवार (36) और रविशंकर यादव (45) घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए

अस्पताल पहुंचाया गया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक चालक को ट्रक सहित हिरासत में लिया। अन्य यात्रियों के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था भी कराई गई।

बाइट: राहुल रघुवंशी, थाना प्रभारी सारंगपुर

विक्की, यात्री निवासी अशोकनगर।

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

ट्रामा सेंटर के स्टोर रूम में निकला सांप, मचा हड़कंप

मक्सी बायपास पर ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

मक्सी बायपास पर पुलिया में घुसी मिर्ची से भरी पिकअप, ड्राइवर फंसा

error: Content is protected !!