किशोर सिंह राजपूत 9981757273
🔔 यह भी पढ़ें...
ग्राम कबूलपुर में उत्साह और उल्लास के साथ दी गई माता रानी को विदाई, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाए अखाड़े के करतब
शाजापुर। जिले के ग्राम कबूलपुर में मां नौ दुर्गा माता की शोभायात्रा पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकले इस भव्य चल समारोह में समस्त ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में ग्रामीणों ने माता रानी को विदाई दी। शोभायात्रा में अखाड़े के प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने अखाड़े में अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अपनी पुरानी परंपराओं का निर्वहन करते हुए पूरे उत्साह के साथ चल समारोह में सहभागिता की। ढोल-नगाड़ों की धुन और अखाड़े के रोमांचक प्रदर्शनों से गांव का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।
इस अवसर पर पनवाड़ी मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह जादौन भी उपस्थित रहे। आयोजन में ग्रामवासियों की सहभागिता और पारंपरिक रीति-रिवाजों के प्रति उनकी आस्था देखने को मिली। पूरे उत्साह के साथ निकाली गई शोभायात्रा के माध्यम से ग्रामीणों ने मां नौ दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए माता रानी को विदाई दी।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































