किशोर सिंह राजपूत शाजापुर
🔔 यह भी पढ़ें...
मक्सी। मक्सी में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेलने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा। मौके से जुए की कुल 55,620 रुपए की राशि और ताश के पत्ते जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई कर प्रकरण जांच में लिया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से नकदी और ताश के पत्ते मिले। जुए के फड़ से 26,360 रुपए तथा आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग राशि बरामद की गई। जब्त सामग्री में कुल 52 ताश के पत्तों सहित अन्य पत्ते शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने जब्ती पंचनामा तैयार कर नकदी और ताश के पत्तों को विधिवत जब्त किया। आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत सूचना दी गई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































