किशोर सिंह राजपूत 9981757273
1033 एंबुलेंस की मदद से ग्राइंडर से काटकर सुरक्षित निकाला, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। मक्सी बायपास पर रविवार सुबह करीब 4:30 बजे मिर्ची से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर रेलवे ब्रिज के आगे स्थित पुलिया में जा घुसी। हादसे में चालक वाहन के अंदर फंस गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे 1033 एंबुलेंस के स्टाफ ने अन्य सहयोगियों की मदद से ग्राइंडर से वाहन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन क्रमांक MP-AY-86847 महाराष्ट्र के नंदुरबार से मिर्ची लेकर ग्वालियर की ओर जा रहा था। मक्सी बायपास रेलवे ब्रिज के आगे पुलिया में घुसने के बाद चालक वाहन में फंस गया। सूचना मिलने पर 1033 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया।
घायल चालक की पहचान विजय कुमार पिता राम बहादुर सिंह, निवासी बड़ापुरा, जिला भिंड के रूप में हुई है। रेस्क्यू के दौरान पायलट मुबारिक खान, हेड कांस्टेबल दिनेश मीणा सहित 1033 एंबुलेंस का स्टाफ मौजूद रहा।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































