किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। शाजापुर पुलिस की ‘पुलिस प्राइड ऑफ द वीक’ पहल के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुनेरा थाने के आरक्षक सुधीर तोमर को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
🔔 यह भी पढ़ें...

पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में संचालित इस पहल के तहत आरक्षक सुधीर तोमर द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी गई। इस दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण सूचनाओं से समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारी-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से यह पहल संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य पुलिस बल में कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता और बेहतर प्रदर्शन के प्रति सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।
पुलिस प्राइड ऑफ द वीक’ के तहत एसपी प्रियंका शुक्ला ने किया सम्मानित, वरिष्ठ अधिकारियों को उपलब्ध कराते रहे अहम जानकारियां



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































