किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। मक्सी पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की करीब 90 हजार रुपए कीमत की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस इसे लगातार पांचवीं बड़ी सफलता बता रही है। पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर को हाईवे ब्रिज के आगे सिरोलिया रोड पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर वहां पहुंचा। पुलिस को चेकिंग करते देख वह बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अंकित थाना बेरछा क्षेत्र, जिला शाजापुर के रूप में हुई। मोटरसाइकिल की जांच करने पर वह मक्सी थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 271/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। आरोपी से थाने के अन्य अपराधों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
🔔 यह भी पढ़ें...
इनकी रही भूमिका: कार्रवाई में निरीक्षक मदन इवने, उपनिरीक्षक मनोहर चौहान, सहायक उपनिरीक्षक संतोष रघुवंशी, नरेंद्रसिंह बुंदेला व रणकेन्द्र सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































