किशोर सिंह राजपूत 9981757273
बेहरावल के किसान ने तीन लोगों पर लगाया निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, दोस्त ने भी लगाए थे 90 हजार रुपए
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। कालापीपल शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 4.60 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कालापीपल थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बेहरावल निवासी दीपक कुमार पाटीदार (45) ने शिकायत में बताया कि 1 मई 2026 को पवन शर्मा निवासी श्रीराम कॉलोनी, कालापीपल अपने दो साथियों वेदप्रकाश आर्य निवासी रानावास, राजस्थान और गोविन्द सिंह राजपुरोहित निवासी पाली, राजस्थान के साथ उनके घर पहुंचा था। तीनों ने उन्हें होराइजन कैपिटल शेयर मार्केट में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। फरियादी के मुताबिक, आरोपियों के कहने पर उन्होंने ऑनलाइन और नकद माध्यम से 3.70 लाख रुपए निवेश किए। वहीं, उनके मित्र लक्ष्मण सिंह ने भी 90 हजार रुपए लगाए। इस तरह कुल 4.60 लाख रुपए निवेश किए गए। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे और फोन उठाना बंद कर दिया।
फरियादी ने बताया कि भरोसा दिलाने के लिए वेदप्रकाश ने उन्हें 3 लाख रुपए का चेक और लक्ष्मण सिंह को 5 लाख रुपए का चेक दिया था। हालांकि, निवेश की रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद दीपक ने 14 अक्टूबर को कालापीपल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































