किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में आईसीयू के पीछे स्थित स्टोर रूम में सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप दिखाई देने पर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इसी दौरान एक युवक ने सांप को पकड़ लिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
🔔 यह भी पढ़ें...
अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर सांप निकलने की घटना से मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि सांप स्टोर रूम से निकलकर किसी वार्ड में पहुंच जाता, तो मरीजों और अस्पताल में मौजूद लोगों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता था। ऐसे में अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना जरूरी है। आर एमओ दीपक पाटीदार ने बताया कि अस्पताल में सांप निकला था जिसको पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































