🔥 ट्रेंडिंग

अरुण यादव पोलायकलां पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, 

केन्द्र की मोदी सरकार हिंदुत्व के नाम पर जातियों को बांट रही है

पोलायकला । मुकेश शर्मा

पोलायकला के दौरे पर आए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव शुक्रवार 11 बजे पोलायकलां पहुंचे। कांग्रेस कार्यालय पर उनका जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमनारायण मरेठिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र जेसीबी ने उन्हें साफा बांधकर और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सनातन और हिंदुत्व के नाम पर सिर्फ जातियों को आपस में बांटना चाहती है। यादव ने आरोप लगाया कि खुद को सनातन का हितैषी बताने वाली सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि यह सरकार हिंदुओं पर अत्याचार कर रही है और ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है और धर्म व जाति के नाम पर लोगों को विभाजित करने का काम किया है।

यादव ने दावा किया कि कांग्रेस ने हमेशा देश को संगठित करके रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में महात्मा गांधी के ‘अहिंसा परमो धर्म’ के सिद्धांत पर चल रही है।

उन्होंने देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की खराब हालत पर भी चिंता व्यक्त की। यादव ने कहा कि देश का अन्नदाता कर्ज के बोझ तले दब रहा है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। हालांकि, यूजीसी के मुद्दे पर उन्होंने चुप्पी साध ली। इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!