🔥 ट्रेंडिंग

3 अक्टूबर को होगी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

कक्षा 5वीं से 12वीं और UG-PG के विद्यार्थी होंगे शामिल, ओएमआर शीट से होगी परीक्षा

शाजापुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर को दोपहर 12 से 1 बजे तक पूरे मध्यप्रदेश में किया जाएगा। परीक्षा को लेकर गायत्री परिजन तैयारियों में जुटे हैं। जिला संयोजक एवं प्रांत सह संयोजक अशोक सलोकिया ने बताया कि परीक्षा सुचारू एवं निर्धारित समय पर कराने के लिए सभी स्कूल प्रभारियों से सहयोग का आह्वान किया गया है।परीक्षा में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ ही UG एवं PG के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा पैटर्न पर आयोजित की जाएगी। शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा कक्षावार प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए क्षेत्रीय प्रभारियों द्वारा विद्यार्थियों को बुकलेट भी उपलब्ध कराई जा रही है।

परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को शांतिकुंज की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं तहसील, जिला, राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार समारोह में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को उनके चयनित स्तर के अनुसार अलग प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। तहसील एवं नगर प्रभारी दिनेश चंद्र पाटीदार और गोकुल पुष्पक द्वारा परीक्षा में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता के लिए विद्यालयों एवं संबंधित लोगों से सहयोग का आह्वान किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों के मानवीय, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक विकास के साथ उनमें राष्ट्रभक्ति और ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना जागृत करना है। शिक्षा के साथ विद्या का समन्वय कर राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित इस परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह है।

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

ट्रामा सेंटर के स्टोर रूम में निकला सांप, मचा हड़कंप

मक्सी बायपास पर ट्रैक्टर-ट्रक की भिड़ंत, चालक की मौत

मक्सी बायपास पर पुलिया में घुसी मिर्ची से भरी पिकअप, ड्राइवर फंसा

error: Content is protected !!