🔥 ट्रेंडिंग

जिला जेल में हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न कैदियों को मिला आध्यात्मिक मार्गदर्शन

शाजापुर। जिला जेल में आज आध्यात्मिक चेतना और सुधार की दिशा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेल के बंदियों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक डी के पगारे , उप जेल अधीक्षक एस के मण्डलेकर सहित समस्त जेल कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगी विजेंद्र नाथ जी रहे। उन्होंने बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर जोर दिया। योगी जी ने अपने उपदेश में कहा कि मनुष्य को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि क्षणिक आवेश ही अक्सर अपराध का कारण बनता है। उन्होंने उपस्थित सभी जनों को भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध से दूर रहने और एक मर्यादित व श्रेष्ठ जीवन जीना चाहिए

योगी विजेंद्र नाथ जी ने ‘जय गुरु गोरखनाथ’ के उद्घोष के साथ आध्यात्मिक शांति का संदेश दिया। जेल प्रशासन के अनुसार, इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य बंदियों के मानसिक तनाव को कम करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित करना है।

अवैध विस्फोटक पर कार्रवाई करने वाली सुंदरसी पुलिस टीम को मिला ‘पुलिस प्राइड’ पुरस्कार

शाजापुर कलेक्ट्रेट में हड़कंप जनसुनवाई के दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का लोगों ने माचिस छीनकर बचाई जान

रहवासी इलाके में अवैध विस्फोटक का जखीरा, 2 आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर में बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहीं 3 स्कूल बसें,

कटवारिया के पास डंपर से टकराई कार, 10 वर्षीय बालक घायल

error: Content is protected !!