🔥 ट्रेंडिंग

म्यूल खातों का मास्टर हैंडलर निकला मैकेनिकल इंजीनियर, 21.05 करोड़ की साइबर ठगी में गिरफ्तार

किशोर सिंह राजपूत 99817273

शाजापुर। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देकर 21.05 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में राज्य साइबर पुलिस ने दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए सागर से रतलाम निवासी अंकित वर्मा को गिरफ्तार किया है। पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर अंकित पर ठगी की रकम को अलग-अलग राज्यों के म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर करने और उन्हें ऑपरेट करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, अंकित ने शाजापुर के भाजपा जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार मालवीय द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाते का उपयोग ठगी की रकम की हेराफेरी के लिए किया। जगदीश को खाता उपलब्ध कराने के बदले दो प्रतिशत कमीशन मिलने की बात सामने आई है।

जांच में यह भी सामने आया है कि अंकित पिछले करीब डेढ़ साल से म्यूल खातों का नेटवर्क संभाल रहा था। उसके मोबाइल और लैपटॉप से मिले डिजिटल रिकॉर्ड की पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि उत्तर भारत के छह राज्यों में संचालित कई म्यूल खातों की जानकारी भी उसके पास थी।

विदेश में बैठे सरगना टेलीग्राम से चला रहे थे नेटवर्क

पुलिस के मुताबिक, साइबर ठगी का नेटवर्क टेलीग्राम एप के जरिए विदेश में बैठे आरोपियों द्वारा संचालित किया जा रहा था। अंकित खातों को हैंडल करने और रकम को एक खाते से दूसरे राज्य के खातों में ट्रांसफर करने का काम करता था। नेटवर्क में एपीके फाइल के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है।

इस मामले में पुलिस भाजपा जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार मालवीय को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसके द्वारा उपलब्ध कराया गया बैंक खाता छह राज्यों में साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जाने की जानकारी जांच में सामने आई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!