🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर 7700 रुपए लूटे, 9 दिन बाद पुलिस ने दबोचा

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

झूमाझटकी कर जेब से रकम निकाल भागा था आरोपी; सांपखेड़ा के पास घेराबंदी कर पकड़ा, पूरी राशि बरामद

शाजापुर। अयोध्या बस्ती में झूमाझटकी कर 7700 रुपए लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने वारदात के 9 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम भी बरामद की है। आरोपी की पहचान ओमप्रकाश  रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

21 अगस्त को दर्ज हुई थी रिपोर्ट

फरियादी लक्ष्मीनारायण राठौर पिता मांगीलाल राठौर निवासी अयोध्या बस्ती ने 21 अगस्त को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ झूमाझटकी की और जेब में रखे 7700 रुपए लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 511/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

लूट की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की तलाश तेज की गई। थाना प्रभारी संतोष  वाघेला ने टीम गठित की। टीम ने लगातार आरोपी की तलाश की। 30 अगस्त को ग्राम सांपखेड़ा के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ओमप्रकाश को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम-पता बताया। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से लूट की राशि बरामद कर ली।

इनकी रही अहम भूमिका

कार्रवाई में सउनि संजय संवनेर, प्रधान आरक्षक 199 प्रमोद नागर, आरक्षक 77 रामप्रसाद बामनिया, आरक्षक 301 शिशुपाल गुर्जर एवं आरक्षक 165 हेमराज मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

कुत्ते का आतंक  एक ही दिन में 9 लोगों को काटा, वार्ड 15 समेत कई मोहल्लों में दहशत

error: Content is protected !!