🔥 ट्रेंडिंग

आदर्श नवीन नगर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का माल चोरी

किशोर सिंह राजपूत9981757273

शाजापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र केआदर्श नवीन नगर में शुक्रवार रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का पता मकान मालिक के घर लौटने के बाद चला। घर के ताले टूटे मिले और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात आदर्श नवीन नगर स्थित मकान में परिवार  मौजूद नहीं था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखी अलमारियों व अन्य सामान को खंगाला। चोर अपने साथ नकदी, आभूषण सहित अन्य कीमती सामान ले गए। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है।

वारदात की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी अजय मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया, जिन्होंने मकान के अंदर से संभावित साक्ष्य जुटाए।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में पुलिस को चोरों के संबंध में कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अब चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मकान से कितनी नकदी और कितने कीमत के आभूषण चोरी हुए हैं, इसकी जानकारी पुलिस की जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

जमीन विवाद में बाप बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रथभंवर पहुंचे हिरण-नीलगाय रेस्क्यू अभियान का किया निरीक्षण

अवैध विस्फोटक पर कार्रवाई करने वाली सुंदरसी पुलिस टीम को मिला ‘पुलिस प्राइड’ पुरस्कार

शाजापुर कलेक्ट्रेट में हड़कंप जनसुनवाई के दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का लोगों ने माचिस छीनकर बचाई जान

रहवासी इलाके में अवैध विस्फोटक का जखीरा, 2 आरोपी गिरफ्तार

error: Content is protected !!