किशोर सिंह राजपूत 9981757273
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में शहर के व्यस्त इलाके में एक बुजुर्ग के साथ लूट की वारदात हो गई। मामले की शिकायत कोतवाली थाना पुलिस को की गई। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू की किंतु एफआईआर दर्ज करने में दो दिन लगा दिए। दरअसल पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करने से बच रही थी। किंतु रविवार को मामले में पुलिस के हाथ ठोस सुराग लग गए। सफलता नजदीक देखते हुए पुलिस ने आनन फानन में एफआईआर दर्ज कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार दशहरा मैदान के पास शाजापुर में 21 अगस्त की शाम को लक्ष्मी नारायण राठौर निवासी बेरछा रोड शाजापुर के साथ अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात की थी। बदमाश उनके पास से 7700 लूटकर ले गए थे। मामले में पुलिस ने लूट की धाराओं में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार जल्द ही मामले का खुलासा पुलिस द्वारा किया जाएगा। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि लुट के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































