🔥 ट्रेंडिंग

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 

त्रिनेत्र कावड़ यात्रा महासंघ के आयोजन का हुआ समापन, महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसादी

शाजापुर। त्रिनेत्र कावड़ यात्रा महासंघ द्वारा पूरे सावन मास में 24 घंटे निरंतर संचालित अन्न क्षेत्र का बुधवार को विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में विभिन्न गांवों से पहुंचे कावड़ यात्रा संचालकों, दानदाताओं एवं विभिन्न जिलों के महासंघ पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में महासंघ के कोषाध्यक्ष भगवान सिंह फौजी ने अन्न क्षेत्र का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। महासंघ संचालक प्रदीप सिंह ने पूरे आयोजन के दौरान की गई व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक डॉ. राजेंद्र सिंह डोडिया ने किया।

समारोह के दौरान अन्न क्षेत्र में सहयोग करने वाले दानदाताओं, कावड़ यात्रा संचालकों एवं अन्य सहयोगकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर और तिलक लगाकर सम्मान किया गया। अतिथियों को त्रिनेत्र कावड़ेश्वर महादेव का चित्र भी भेंट किया गया।

कार्यक्रम के समापन के बाद बाबा महाकाल की महाआरती की गई। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से महाप्रसादी ग्रहण की। महासंघ पदाधिकारियों ने पूरे सावन मास अन्न क्षेत्र के संचालन में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महासंघ के मार्गदर्शक अभय कुमार जैन (राजगढ़), जिला अध्यक्ष विजय सिंह, शाजापुर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, समिति के कार्यकर्ता ईश्वर सिंह, दातार सिंह, गोविंद पाटीदार सहित मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित राजेंद्र मेहता एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

कुत्ते का आतंक  एक ही दिन में 9 लोगों को काटा, वार्ड 15 समेत कई मोहल्लों में दहशत

error: Content is protected !!