🔥 ट्रेंडिंग

FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा पर साधा निशाना

किशोर सिंह राजपूत 

शाजापुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एफआईआर को लेकर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना उचित नहीं है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन को राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बजाय उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी, जिन्होंने शुद्धिकरण किया था। उन्होंने पुलिस पर भाजपा के इशारे पर काम करने और झूठी एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह मामला भाजपा-आरएसएस की कथित दलित-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलितों और वंचित वर्गों की आवाज उठाती रहेगी और उनके अधिकारों को दबाने के प्रयासों का विरोध करेगी।

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

कुत्ते का आतंक  एक ही दिन में 9 लोगों को काटा, वार्ड 15 समेत कई मोहल्लों में दहशत

error: Content is protected !!