🔥 ट्रेंडिंग

शीतलहर का कहर, नर्सरी से 8 वीं तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित

शाजापुर । जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट और लगातार चल रही शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के हित में बड़ा कदम उठाया है।, जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 5 और 6 जनवरी को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

परीक्षाओं पर नहीं होगा असर

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश केवल नियमित कक्षाओं के लिए मान्य होगा। यदि इन तिथियों में किसी विद्यालय की पूर्व निर्धारित परीक्षाएं (अर्धवार्षिक या अन्य) आयोजित हैं, तो वे अपने नियत समय पर यथावत रहेंगी।

बीते कुछ दिनों से जिले में न्यूनतम तापमान लुढ़कने और सुबह के समय घने कोहरे के कारण छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अभिभावकों की ओर से भी लगातार मांग की जा रही थी कि बच्चों को ठंड से राहत दी जाए। इसी के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!