🔥 ट्रेंडिंग

हज यात्रियों का भव्य स्वागत, बेरछा में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

शाजापुर/बेरछा। देश में अमन-चैन और भाईचारे का संदेश देते हुए मुस्लिम समाज के पवित्र तीर्थ हज के लिए सऊदी अरब रवाना हो रहे जायरीनों का बेरछा मंडी में भव्य स्वागत एवं इस्तकबाल किया गया। कार्यक्रम में सांप्रदायिक सौहार्द और एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

समाजसेवी हाजी मुन्ना पठान (बेरछा) के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में हाजी सत्तार लाला झीन वाले के सुपुत्र, पूर्व सदर रज्जाक लाला, आयशा मस्जिद बेरछा मंडी के खजांची अनवर लाला एवं उनकी धर्मपत्नी का पुष्पमालाओं से स्वागत कर शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बेरछा नगर में हिंदू-मुस्लिम एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में श्री राम मंदिर बेरछा के महेश व्यास गुरुजी, आयशा मस्जिद के पेश इमाम हाजी अलाउद्दीन साहब, गोपाल मंदिर बेरछा गांव के महंत घनश्यामदास गुरुजी सहित विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह में सदर रईश शेख, डॉ. सी.पी. नाहर, डॉ. अकबर अली खान, अब्दुल रशीद लाला, असलम मामू, बंटी सोनी, मो. हुसैन मंसूरी (रायल किराना), वकील सेठ, एडवोकेट सईद पठान, विशाल सिंदल (देवी मेडिकल), यूसुफ मम्मा, एडवोकेट जावेद पठान, समीउल्ला मामा (होटल), अय्यूब लाला, नितेश जैन, इमरान लाला, लुकमान बाबा, लतीफशाह, सरदार शाह, एडवोकेट सावेद पठान सहित बेरछा एवं आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठजन, व्यापारी एसोसिएशन एवं सराफा एसोसिएशन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने हज पर जा रहे जायरीनों के लिए सुखद, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की दुआ करते हुए देश में भाईचारे और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!