🔥 ट्रेंडिंग

ट्रक ने गेहूं से भरे ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक गंभीर घायल

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठुकराना जोड़ पर सोमवार को गेहूं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के बीच पलट गई और उसमें भरा गेहूं पूरे रोड पर फैल गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार ठुकराना गांव निवासी मदनलाल पिता सिद्धनाथ गेहूं बेचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से सुनेरा जा रहे थे। इसी दौरान ठुकराना जोड़ पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। पायलट संजीव सूर्यवंशी एवं हेड कांस्टेबल बृजमोहन यादव ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गांजा तस्करी के मामले में 3 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद में बाप बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रथभंवर पहुंचे हिरण-नीलगाय रेस्क्यू अभियान का किया निरीक्षण

अवैध विस्फोटक पर कार्रवाई करने वाली सुंदरसी पुलिस टीम को मिला ‘पुलिस प्राइड’ पुरस्कार

शाजापुर कलेक्ट्रेट में हड़कंप जनसुनवाई के दौरान युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का लोगों ने माचिस छीनकर बचाई जान

error: Content is protected !!