🔥 ट्रेंडिंग

अतिथि शिक्षकों ने निकाली अपनी ही प्रतीकात्मक अर्थी,5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो भोपाल में आंदोलन

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। लंबित मांगों और अतिथि शिक्षकों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग को लेकर रविवार को अतिथि शिक्षक संघ ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने अपनी ही प्रतीकात्मक अर्थी बनाकर शहर में यात्रा निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रतीकात्मक अर्थी का दहन कर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन की शुरुआत बेरछा रोड स्थित कृषि उपज मंडी से हुई। अतिथि शिक्षक प्रतीकात्मक अर्थी लेकर महुपुरा, किला रोड, छोटा चौक, आजाद चौक, नई सड़क और बस स्टैंड होते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “मुख्यमंत्री होश में आओ” और “शिक्षा मंत्री होश में आओ” जैसे नारे लगाए।

अतिथि शिक्षक संघ का कहना है कि प्रदेश में शिक्षक करीब 18 वर्षों से अल्प मानदेय पर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनके लिए स्थायी नीति नहीं बनाई गई। संघ के जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि कई शिक्षक 70 से 80 किमी दूर जाकर अध्यापन कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन और अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। संघ ने अतिथि शिक्षकों के पद स्थायी करने, सेवाकाल 12 माह करने और समान कार्य-समान वेतन लागू करने की मांग की है।

संघ ने चेतावनी दी कि 5 सितंबर तक मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो भोपाल में आंदोलन किया जाएगा। रोशनपुरा चौराहे से मुख्यमंत्री निवास तक तिरंगा यात्रा निकालकर सीएम हाउस के बाहर धरना देने की बात कही गई है।

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

कुत्ते का आतंक  एक ही दिन में 9 लोगों को काटा, वार्ड 15 समेत कई मोहल्लों में दहशत

error: Content is protected !!