किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। ग्राम मोरटा में मौसम विभाग का एक यंत्र अचानक गिरने से ग्रामीणों में कुछ देर के लिए कौतूहल की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही डॉयल 112 टीम मौके पर पहुंची और यंत्र को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया।
🔔 यह भी पढ़ें...
डायल 112 पर तैनात आरक्षक 285 सूर्य प्रताप सिंह और पायलट महेंद्र सिंह जादौन सूचना मिलते ही ग्राम मोरटा पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने मौके का निरीक्षण करने के बाद मौसम विभाग के गिरे हुए यंत्र को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लिया। इसके बाद यंत्र को थाना सुनेरा लाकर सुरक्षित रखवाया गया।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































