🔥 ट्रेंडिंग

गौशाला संचालकों की बैठक में समस्याओं पर मंथन कृष्णपाल सिंह गोहिल बने जिला अध्यक्ष

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। गो एवं गौशाला उत्थान संघ मध्यप्रदेश की शाजापुर जिला इकाई की बैठक ग्राम भीलवाड़िया स्थित श्री द्वारकाधीश गौशाला में प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिलेभर की विभिन्न गौशालाओं के संचालक एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान गौशाला संचालन में आ रही समस्याओं, गोवंश के संरक्षण तथा गौशालाओं के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, अजय आनंद बाऊजी (बोल्डी गौशाला), दिनेश नवाब (जाईहेड़ा गौशाला), दशरथ मालवीय (मदाना गौशाला), प्रमोद मेहता (झोखर गौशाला), शेखर आर्य (टिकरिया गौशाला), राजेंद्र नागर (शाजापुर गौशाला), करण सिंह (सगड़िया गौशाला), जितेंद्र सिंह (चौमा नया गौशाला), भगवान गौड़ (सुल्तानपुरा आगर गौशाला), रूप सिंह (आक्या गौशाला), पियूष पाटीदार व पायल जी (किलोदा गौशाला), जितेंद्र सिंह आर्य (टिकरिया गौशाला) तथा नरेंद्र सिंह (भीलवाड़िया गौशाला) सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा एवं संगठन के पदाधिकारियों की अनुशंसा पर ग्राम जाईहेड़ा निवासी कृष्णपाल सिंह गोहिल को गौ एवं गौशाला उत्थान संघ का जिला अध्यक्ष शाजापुर नियुक्त किया गया। संगठन के सदस्यों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बैठक में गौशाला संचालकों ने अपनी समस्याएं संगठन के समक्ष रखीं। प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण के संबंध में सार्थक चर्चा करते हुए संगठन स्तर पर आवश्यक प्रयास करने की बात कही। साथ ही आगामी 8 सितंबर को भोपाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक गौशाला संचालकों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

कुत्ते का आतंक  एक ही दिन में 9 लोगों को काटा, वार्ड 15 समेत कई मोहल्लों में दहशत

error: Content is protected !!