🔥 ट्रेंडिंग

पुलिस लाइन शाजापुर में ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण एवं समर कैंप का सफल समापन

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

पुलिस परिवार के बच्चों ने दीं आकर्षक प्रस्तुतियां, 80 बच्चों ने लिया लाभ

शाजापुर। पुलिस लाइन शाजापुर में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण एवं समर कैंप का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार 7 मई से 15 जून 2026 तक किया गया। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

समर कैंप का उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था। कैंप के दौरान बच्चों के मानसिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक एवं आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

पुलिस लाइन में संचालित ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण एवं समर कैंप का संचालन रक्षित निरीक्षक  वंदना सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण एवं गतिविधियों को सफल बनाने में सूबेदार दीपिका डाबर, सूबेदार सोनू वर्मा, म.प्र.आर. 190 राधिका सक्सेना तथा महिला आरक्षक 556 साक्षी शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

30 दिनों तक चले ब्राइटर माइंड्स प्रशिक्षण में बच्चों को ब्रेन एक्सरसाइज, सर्कल एक्टिविटी, डांस क्लासेस, रिलैक्सेशन सेशन, डेमो स्टेशन वीडियो, ब्लाइंड फोल्ड करेंसी, कलर करेंसी तथा कलर बुक ड्राइंग जैसी नवाचारपूर्ण गतिविधियों से जोड़ा गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।

इस समर कैंप में पुलिस परिवार के लगभग 80 बच्चों ने सहभागिता कर लाभ प्राप्त किया। पुलिस विभाग की यह पहल बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास एवं रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय प्रयास साबित हुई।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!