🔥 ट्रेंडिंग

रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त का शिकंजा, कसरावद में एएसआई पकड़ा गया

रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त का शिकंजा: कसरावद में ASI पकड़ा गया

खरगोन। जिले के कसरावद क्षेत्र में लोकायुक्त संगठन ने एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
मामले के अनुसार, ग्राम चंदावड निवासी 69 वर्षीय किसान श्यामलाल उपाध्याय ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके खिलाफ दर्ज एक प्रकरण को समाप्त करने के लिए कसरावद थाना में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (ASI) रवीन्द्र कुमार गुरू द्वारा 20 हजार रुपए की मांग की जा रही थी।
लोकायुक्त टीम ने शिकायत की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एक सुनियोजित योजना के तहत ट्रैप दल तैयार किया गया। शुक्रवार को कसरावद बस स्टैंड पर आरोपी को शिकायतकर्ता से 7 हजार रुपए लेते हुए टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
लोकायुक्त विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले अवैध रूप से पैसे की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत लोकायुक्त कार्यालय को दें, ताकि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!