🔥 ट्रेंडिंग

आरक्षण मुक्त भारत सहित अन्य मांगों को लेकर सवर्ण एकता मंच का धरना प्रदर्शन आज

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर।आरक्षण मुक्त भारत की मांग और एससी एसटी एक्ट एवं यूजीसी रेगुलेशन एक्ट के विरोध में जंतर मंतर दिल्ली में हो रहे आंदोलन के समर्थन में शाजापुर में भी सवर्ण एकता मंच के बैनर तले रविवार को रैली, धरना प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। धरना प्रदर्शन में सभी वर्ग समाज के लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया है। 

सवर्ण एकता मंच पदाधिकारियों ने बताया कि सवर्ण समाज के साथ सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट के कारण सवर्ण समाज पहले ही परेशान और प्रताड़ित है। वहीं सरकार द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए कानून लाई। जिससे सवर्ण समाज के विद्यार्थी प्रताड़ित होंगे। जो किसी भी स्थिति में स्वीकार नही है। लगातार प्रताड़ना से समाज अब त्रस्त हो चुका है और इसके खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। दिल्ली के जंतर मंतर पर स‌वर्ण समाज द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में शाजापुर में भी धरना प्रदर्शन कर आरक्षण मुक्त भारत की मांग और एससी एसटी एक्ट एवं यूजीसी रेगुलेशन एक्ट के विरोध किया जाएगा।

बस स्टैंड से रैली निकालकर आजाद चौक में देंगे धरना

रविवार को होने वाले आंदोलन में सभी समाज और वर्ग के लोगों को शामिल होने का आह्वान किया है। दोपहर 12 बजे बस स्टैंड पर सभी लोग एकत्रित होंगे और रैली के रुप में आजाद चौक पहुंचेंगे। वहां धरना देकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मंच से जुड़े लोगों ने सभी समाज और वर्ग के लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। राजनैतिक पार्टियों से जुड़े सवर्ण के समाज लोगों से भी आग्रह किया है कि वह भी अपने बच्चों को नई पीढ़ी के भविष्य की चिंता करते हुए आंदोलन में शामिल हों और स‌वर्ण समाज के हक की मांग को मजबूती से उठाएं।

फरवरी में भी किया था प्रदर्शन

सवर्ण एकता मंच द्वारा इसी वर्ष फरवरी माह की शुरूआत में यूजीसी एक्ट वापस लेने की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया था। शहर के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर ज्ञापन दिया गया था। मंच से जुड़े लोगों ने कहा कि वर्तमान में स्थिति यह है कि सामान्य वर्ग का बच्चा अब ना कालेज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर सकता है ना नौकरियों में कंपीटिशन फाइट कर सकता है, ना सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकता है। सरकार की नीतियां सवर्णों को बर्बाद कर रही हैं।

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

कुत्ते का आतंक  एक ही दिन में 9 लोगों को काटा, वार्ड 15 समेत कई मोहल्लों में दहशत

error: Content is protected !!