किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए यातायात प्रभारी मोनिका सिंह ठाकुर ने गुरुवार को ऑटो चालकों के साथ बैठक की। बैठक में शहर के मुख्य मार्ग नई सड़क पर त्योहारों के दौरान यातायात का दबाव कम करने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया गया।
🔔 यह भी पढ़ें...
प्रस्ताव के अनुसार, बस स्टैंड से आजाद चौक तक वाहनों को एक तरफा चलाने और वापसी में आजाद चौक से सोमवारिया बाजार होते हुए बस स्टैंड तक यातायात संचालित करने का सुझाव है। इससे त्योहारों के दौरान बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम से राहत मिलने और यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
हालांकि, वन-वे व्यवस्था लागू करने को लेकर अंतिम निर्णय और इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































