किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। बाबा रामदेवजी महाराज की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा नगर बाबा रामदेवजी के जयकारों से गूंज उठा।
🔔 यह भी पढ़ें...


शोभायात्रा के दौरान करणी सेना परिवार के जिलाध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेवजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
स्वागत के दौरान करणी सेना परिवार एवं सर्व समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन में सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश भी देखने को मिला। करणी सेना परिवार द्वारा किए गए स्वागत की समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने सराहना की।



टॉप न्यूज़









शेयर करें















































