किशोर सिंह राजपूत
शाजापुर। शहर में बुधवार को एक आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत फैल गई। कुत्ते ने वार्ड नंबर 15 सहित शहर के कई गली-मोहल्लों में घूमकर लोगों को अपना शिकार बनाया। अब तक करीब 9 लोगों के कुत्ते के काटने की जानकारी सामने आई है।
🔔 यह भी पढ़ें...
कुत्ते के हमले में घायल लोगों में रवि गोपाल पिता बापूलाल, कैलाश गोपाल, मंडोर निवासी रफीक मोहम्मद, सोनू जैन, सपना लुभाना, मीरपुर निवासी सोहेल सांपखेड़ा, कैलाश प्रजापत और रवि प्रजापत सहित अन्य लोग शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बच्चों और राहगीरों में भी बना डर

कुत्ते के लगातार लोगों पर हमला करने से वार्ड 15 सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों में भय का माहौल है। नागरिकों का कहना है कि कुत्ता कई गलियों में घूम रहा है और राहगीरों को देखकर हमला कर रहा है। इससे बच्चों को घर से बाहर भेजने में भी अभिभावक डर रहे हैं।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































