🔥 ट्रेंडिंग

एसआई के भरोसे कालापीपल, बिगड़ैल कानून व्यवस्था

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। जिले का कालापीपल थाना लंबे समय से एसआई के भरोसे चल रहा है। स्थिति यह है कि एक दिन पहले हुए 10 वर्षीय बालक की हत्या के मामले में शनिवार को भी कालापीपल में मृत बालक के परिजन और समाजजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कालापीपल थाना पुलिस पर मामले में उचित कार्यवाही न करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। कालापीपल थाना पुलिस पर लेनदेन के आरोप भी नाराज लोग लगा रहे हैं। इसी बात को लेकर मृत बालक के परिजन और समाजजनों द्वारा चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को 10 वर्षीय प्रियांशु मेवाड़ा शाम के समय गायब हो गया था। शुक्रवार सुबह रक्त रंजित हालत में उसका शव मिला था। बालक की गला काटकर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने एक नाबालिक आरोपी को पकड़ा है। जबकि बालक के परिजन और समाजजनों का कहना है कि जिस तरह से हत्या की गई है। वह किसी एक नाबालिक के बस की बात नहीं है। ऐसे में मामले और भी लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। मांग है कि पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई करना चाहिए और न्याय दिलाना चाहिए। बता दें कि कालापीपल थाना जिले के महत्वपूर्ण थानों में शामिल है। इसके बावजूद यहां पर टीआई पदस्थ नहीं है और एसआई रवि भंडारी के भरोसे थाना चल रहा है।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!