🔥 ट्रेंडिंग

अवैध इंजेक्शन बिक्री के आरोपी ताहिर पर रासुका, पुलिस ने किया गिरफ्तार

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर/शुजालपुर। बिना वैध डिग्री एवं सीएमएचओ की अनुमति के क्लिनिक संचालित कर उपचार करने तथा अवैध रूप से एविल इंजेक्शन बेचने के आरोप में ताहिर हुसैन पिता रियाज खां, उम्र 24 वर्ष, निवासी निनुरपुरा, शुजालपुर सिटी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका/NSA) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर अपने साथी के माध्यम से एविल इंजेक्शन में स्मैक पाउडर मिलाकर युवाओं को नशे की ओर धकेलने और समाज में गंभीर स्वास्थ्य संबंधी खतरा पैदा करने के आरोप हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के प्रतिवेदन पर जिला दंडाधिकारी शाजापुर द्वारा आरोपी के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक इनिम टोप्पो के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने शुजालपुर, इंदौर, भोपाल सहित अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी ताहिर हुसैन को 22 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई में निरीक्षक इनिम टोप्पो सहित प्रधान आरक्षक योगेंद्रसिंह गुर्जर, निहालसिंह छायल, आरक्षक रामेश्वर दांगी, राहुल सौंधिया, रामबाबू सिसौदिया, योगेंद्रसिंह, सतीश मेवाड़ा, मनीष शर्मा, मनोज यादव, सोहन देथलिया तथा महिला आरक्षक संध्या राजपूत और रीना राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

कुत्ते का आतंक  एक ही दिन में 9 लोगों को काटा, वार्ड 15 समेत कई मोहल्लों में दहशत

error: Content is protected !!