🔥 ट्रेंडिंग

बोहरा समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ निकाला ईद मिलादुन्नबी पर चल समारोह जगह-जगह पुष्प मालाओं से हुआ शानदार स्वाग

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। शहर में बोहरा समुदाय द्वारा पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मुबारक मौके पर ईद मिलादुन्नबी का चल समारोह पूरी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। इस चल समारोह में समाज के बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में बोहरा समुदाय के लोग शामिल हुए, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल बन गया। चल की शुरुआत सोमवार को शहर की मीरकला मस्जिद से की गई। पूरे अनुशासन और शांति के साथ यह चल समारोह शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। मीरकला मस्जिद से शुरू होकर यह काफिला बड़ा चौक, नई सड़क, नाग-नागिन, सोमवारिया और छोटा चौक से होता हुआ निकला और अंत में पुनः मीरकला मस्जिद पहुंचकर इसका विधिवत समापन किया गया। जुलूस के दौरान पूरे शहर में उत्साह और सौहार्द का शानदार नजारा देखने को मिला। मार्ग में जगह-जगह शहरवासियों और अन्य समुदायों के लोगों ने चल समारोह का स्वागत किया। लोगों ने चल समारोह में शामिल समाजजनों का पुष्प मालाएं पहनाकर इस्तकबाल किया। चल समारोह में शामिल लोग अपने पारंपरिक और आकर्षक परिधानों में नजर आए और पूरे रास्ते में शांति और अमन का पैगाम दिया गया। मस्जिद पर चल समारोह के समापन के बाद देश और शहर में अमन, चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआएं की गईं।

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

कुत्ते का आतंक  एक ही दिन में 9 लोगों को काटा, वार्ड 15 समेत कई मोहल्लों में दहशत

error: Content is protected !!