किशोर सिंह राजपूत 9981757723
कपालिया। ग्राम कपालिया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कथा वाचक अवधेश पुरी महाराज, उज्जैन द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जा रहा है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनते ही श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर हो गए।
कथा के चौथे दिन जैसे ही कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन किया, कथा स्थल पर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष गूंज उठे।
🔔 यह भी पढ़ें...

श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी। कथा स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण की बाल स्वरूप झांकी भी सजाई गई। जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर उत्साह के साथ सहभागिता की।
कथा वाचक अवधेश पुरी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का महत्व बताते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष पहुंचकर कथा का रसपान कर रहे हैं और धर्मलाभ ले रहे हैं। कथा के दौरान पूरे गांव में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सात दिवसीय कथा के आगामी दिनों में भी विभिन्न प्रसंगों का वाचन किया जाएगा। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































