🔥 ट्रेंडिंग

टाटा लोडिंग वाहन से बैटरी चोरी करने वाला निगरानी सुधा बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

सुनेरा पुलिस ने ₹6,500 की चोरी की बैटरी बरामद कर आरोपी को न्यायालय में किया पेश

शाजापुर। सुनेरा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए निगरानी बदमाश को वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चोरी की गई टाटा लोडिंग वाहन की बैटरी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹6,500 कीमत का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने चोरी संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। फरियादी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके टाटा लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 13 एल 4726 से अज्ञात बदमाश बैटरी चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर सुनेरा थाने में अपराध क्रमांक 227/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उनि अंकित मुकाती ने पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मोरटा जोड़ के पास ग्राम पनवाड़ी से आरोपी रहमान उम्र 34 वर्ष,  को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई टाटा लोडिंग वाहन की बैटरी, जिसकी कीमत करीब ₹6,500 है, बरामद की। आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

सराहनीय योगदान: कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि अंकित मुकाती के साथ प्रआर. 196 सुधीर यादव, प्रआर. 598 अर्जुन मीणा, प्रआर. 92 रविन्द्र राय, प्रआर. 56 विष्णु चौहान, आर. 63 सुधीर तोमर, आर. 349 अरुण यादव, आर. 477 ब्रजमोहन यादव, आर. 443 रूपेंद्र सिंह, आर. 110 पुष्पेंद्र उमठ, आर. 353 गोविंद चंद्रवंशी, आर. 365 सुनील राजपूत एवं आर. 496 अखिलेश भंडारी का विशेष योगदान रहा।

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

कुत्ते का आतंक  एक ही दिन में 9 लोगों को काटा, वार्ड 15 समेत कई मोहल्लों में दहशत

error: Content is protected !!