किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि बुधवार सुबह सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों के काटने से घायल होकर 12 लोग जिला अस्पताल पहुंचे। इसके पहले 31 अगस्त को 15 लोगों को कुत्तों ने घायल किया था। वही 1 अगस्त को भी बड़ी संख्या में लोगों को कुत्तों ने घायल किया था। ऐसे में कुत्तों के आतंक ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। कुत्तों के काटने से घायल होकर जिला अस्पताल पहुंचने वाले लोगों की संख्या चिंता का कारण बनी हुई है।
कुत्तों के आतंक से राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भी नगरीय निकाय और प्रशासन को दिशा निर्देश, गाइड लाइन जारी की थी। किंतु शहर में इसका भी प्रभावी ढंग से पालन नही हुआ है। कुत्तों पर नियंत्रण के लिए नगर पालिका ने नसंबदी अभियान चलाया, लाखों रुपये खर्च किए। बावजूद न तो कुत्तों के आतंक से मुक्ति मिली और न ही संख्या पर नियंत्रण हुआ। जिसके चलते विपक्ष द्वारा सिर्फ कागजों पर नसंबदी अभियान चलाने और लाखों रुपये का भ्रष्टाचार करने के आरोप भी नगर पालिका के जिम्मेदारों पर लगातार पूर्व में प्रदर्शन किया जा चुका है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































