किशोर सिंह राजपूत 9981757273
1.59 करोड़ की लागत से बने 6 बिस्तरीय स्वास्थ्य केंद्र से ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) झोंकर के नव निर्मित भवन का लोकार्पण सोमवार को क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावद एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमला आर्य ने किया।
सीएमएचओ डॉ. कमला आर्य ने बताया कि नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन 6 बिस्तरीय है, जिसका निर्माण लगभग 1.59 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से झोंकर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक अरुण भीमावद एवं सीएमएचओ डॉ. कमला आर्य ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तथा यहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































