🔥 ट्रेंडिंग

आर्थिक आधार पर आरक्षण और विभिन्न मांगों को लेकर स्वर्ण समाज ने किया प्रदर्शन

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

 रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन, समाज के साथ खड़े नही होने वाले नेताओं को दी श्रद्धांजलि

शाजापुर। जातिगत आरक्षण मुक्त भारत, एससी एसटी एक्ट और यूजीसी रेगुलेशन एक्ट के विरोध में रविवार को सवर्ण एकता मंच के बैनर तले सर्व समाज के लोग सड़क पर उतरे। बस स्टैंड पर एकत्रित होकर अपनी बात रखी। फिर रैली के रुप में शहर के आजाद चौक पहुंचे। यहां यूजीसी रोल बैक की मांग को लेकर जयपुर में किए गए प्रदर्शन के दौरान शहीद हुए देवराजसिंह पालड़ा के निधन पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही सरकार की सदबुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। इसके बाद जातिगत आरक्षण, एससी एसटी एक्ट और यूजीसी रेगुलेशन एक्ट के विरोध में समाज के साथ खड़े नही होने वाले सवर्ण समाज के नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। कहा कि आज समाज को जरूरत के समय राजनैतिक पार्टियों और सरकार में विभिन्न पदों पर बैठे समाज के नेता आवाज नही उठा रहे हैं। इसलिए वह समाज के लिए मृतक के समान हैं और समाज उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दे रहा है। बस स्टैंड पर प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने संबोधित किया। बताया कि जातिगत आरक्षण सवर्ण समाज ही नही बल्कि सभी समाज के लोगों के लिए श्राप है। हम आरक्षण या किसी जाति वर्ग के खिलाफ नही हैं। हम सिर्फ ऐसी व्यवस्था के खिलाफ हैं, जिसका लाभ जरूरत मंदों को न मिले और प्रतिभाओं का गला घोंटा जाए। भेदभाव किया जाए। स‌वर्ण एकता मंच सरकार से सभी समाजों को समानता की नजर से देखने की मांग करता है और ऐसे एक्ट, कानून आदि को वापस लेने की मांग करता है। जिनसे समाज में दूरियां बढ़े और भेदभाव की स्थिति बने। आखिरी में एसडीएम मनीषा वास्कले को ज्ञापन सौंपा गया।

बस स्टैंड से शुरू हुई रैली, आजाद चौक में समापन

बस स्टैंड पर प्रदर्शन के बाद पैदल रैली की शुरूआत हुई। जो शहर के आजाद चौक पहुंची। यहां भी रैली को समाजजन ने संबोधित किया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर सवर्ण समाज के लोगों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को इस रैली के माध्यम से समर्थन की बात कही। कहा कि सवर्ण समाज समानता का अधिकार पाने और अपने बच्चों को उनका हक दिलाने के लिए इसी तरह आवाज उठाता रहेगा।

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

कुत्ते का आतंक  एक ही दिन में 9 लोगों को काटा, वार्ड 15 समेत कई मोहल्लों में दहशत

error: Content is protected !!