किशोर सिंह राजपूत 9981757273
कुशवाहा समाज के भव्य जुलूस में सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। कुशवाहा समाज द्वारा भगवान लव-कुश जयंती के अवसर पर शहर में निकाले गए भव्य चल समारोह का करणी सेना परिवार द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान करणी सेना परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने चल समारोह में शामिल समाजजनों का पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

चल समारोह के दौरान करणी सेना परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजकों ने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजनों से समाजों के बीच आपसी समन्वय और भाईचारा मजबूत होता है। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मिलकर किए जाने वाले स्वागत कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव की भावना को बढ़ावा देते हैं। स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सोनू बना सांपखेड़ा, लोकेंद्र बना पतोली, धर्मेंद्र बना मझानिया, नगर अध्यक्ष अमन बना गिरवर, मनोज बना पतोली, महेंद्र बना दिल्लोद, शिवपाल बना पिंदोनिया, राजपाल सिंह राघवेल, प्रीतम बना पिंदोनिया, अजय बना गिरवर, रोहन बना नेनावाद, कृष्णपाल बना पिंदोनिया, संदीप प्रजापति, अनिल विश्वकर्मा एवं मोहित जी रंगशाही सहित करणी सेना परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































