किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। युवक कांग्रेस द्वारा 24 अगस्त को कलेक्ट्रेट घेराव को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। आंदोलन के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौराहों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की जा रही है। प्रदर्शनकारियों को कलेक्ट्रेट तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस जगह-जगह बैरिकेडिंग की हे। रविवार रात एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय, यातायात थाना प्रभारी मोनिका सिंह ठाकुर और कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने ट्रैफिक पॉइंट एवं बस स्टैंड क्षेत्र पहुंचकर बैरिकेडिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। बैरिकेडिंग की स्थिति, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि आंदोलन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
🔔 यह भी पढ़ें...



टॉप न्यूज़










शेयर करें













































