किशोर सिंह राजपूत 9981757273
मक्सी। मुरलीधर कृपा विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल की बच्चों से भरी स्कूल बस गुरुवार शाम करीब 4 बजे बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान बस अचानक सड़क से नीचे उतर गई। घटना के बाद बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ
🔔 यह भी पढ़ें...
घटना के बाद बच्चों को दूसरी स्कूल बस के माध्यम से उनके घर पहुंचाया गया। बच्चों के अभिभावकों का आरोप है कि बस के सड़क से नीचे उतरने की जानकारी स्कूल प्रबंधन की ओर से उन्हें तत्काल नहीं दी गई। इससे अभिभावकों में नाराजगी देखी गई। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी घटना की जानकारी परिजनों को तत्काल दी जानी चाहिए थी। स्कूल प्रबंधक ने बस ड्राइवर को हटा दिया है। बही कायथा थान प्रभारी का कहना है कि हमारे पास परिजन की तरफ से कोई भी शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो करवाही करे गए



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































